प्रदेश

बन्द पड़े शौचालय शुरू किए जाएंगे-नप अध्यक्ष

डिण्डोरी। नगर के सुलभ कॉम्लेक्स जो लंबे समय से बंद पड़े हुए थे आज नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने औचक निरीक्षण किया और उन्हें पुनः शुरू करने के निर्देश दिए जिसके उन्होंने शौचालयों की साफसफाई के भी निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि इस समय रोजाना बड़ी संख्या में पैदल व वाहनों से परिकर्मवासियों का जत्था नगर में पहुचता है और निस्तार के लिए उन्हें असुविधा होती है। मुख्य नर्मदा मंदिर के पास वार्ड नं 08 में सुलभ कॉम्लेक्स का निर्माण मुख्यतः परिकर्मवासियों की सुविधा के लिए किया गया था जिसे नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नियमित खोलने रखरखाव के निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान पार्षद रीतेश जैन रुपाली जैन, ज्योतिरादित्य भलावी और राजेश पारासर सहित नगर परिषद अमला मौजूद रहा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button