प्रदेश
चन्द्रग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने किया स्नान

डिण्डोरी। नगर के नर्मदा तटों पर आज चंद्रग्रहण के मोक्ष के साथ ही स्नान करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, सुबह से सूतक काल के लगते ही मंदिरों के पट बंद हो गए, 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक ग्रहण का समय रहा जिसके बाद मंदिरों की साफ सफाई की गई और दर्शन पूजन के लिए खोले गए।
