प्रदेश

गर्म वस्त्र बांटकर परिक्रमवासियों को ठंड में दिला रहे राहत…

शहपुरा -कहा जाता है कि परिक्रमा करने वालों को नर्मदा मां का विशेष आशीष प्राप्त होता है इसलिए कोई मन्नत रखकर तो कोई आत्मा शांति के लिए तो कोई राष्ट्र समाज की सुख-समृद्धि के लिए मां नर्मदा परिक्रमा पर निकल जाते हैं। परिक्रमा पथ पर निकले परिक्रमा वासियों को बहुत से त्याग और विशेष साधना के साथ परिक्रमा आरंभ करना होता है। परिक्रमावासी एक बार घर से जो निकले तो दोबारा अपने घर पर परिक्रमा पूर्ण होने के बाद ही वापस आते हैं। सीमित साधनों के साथ मां नर्मदा के भक्त परिक्रमा पथ पर चल देते हैं। उनकी सहायता के लिए जगह-जगह नर्मदा मां के ऐसे भक्त हैं। जो नाना प्रकार से सेवा कार्य करके परिक्रमा वासियों को काफी राहत पहुंचाते हैं। ऐसे ही शहपुरा के रहने वाले स्वर्गीय किशोर गुलवानी जी के पुत्र समाजसेवी निखिल गुलवानी एवं पार्षद सुरेंद्र साहू देवेन्द्र वनवासी सलभ साहू सेतु अग्रवाल प्रवासियों की आवश्यकताओं की पूर्ति का संकल्प लिया है। उनके द्वारा मंगलवार को श्रीराम मंदिर में ठंड में परिक्रमावासियों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराकर राहत पहुंचा रहे हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button