प्रदेश
बजाग मुख्यालय में चोर बेखौफ, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं

प्राथमिक शाला पडरिया डोंगरी में चोरी की घटना का दिया अंजाम
थाना क्षेत्र बजाग में लगातार चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, दीपावली पर्व से लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती हुई नजर आ रही है। विगत दिवस सोमवार की दरम्यानी रात को चोरों ने प्राथमिक शाला पडरिया डोंगरी को निशाना बनाया वैसे तो विद्यालय में कुछ भी फायदे लायक सामग्री नहीं थी फिर भी मध्यान्ह भोजन बनाने वाले बर्तन, स्पोर्ट्स सामग्री वगैरह जो हाथ लगा चोरों ने साफ कर दिया।
आपको बता दें कि विगत एक पखवाड़े से मुख्यालय में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है जिसमें अनेक स्थानों पर ट्रेक्टर की बैट्री, नांगर के लोहे, बांट, सरिया, बर्तन आदि सामग्री के चोरी होने की खबरें प्रकाश में आई है। वैसे इस मामले में विभागीय अमला चोरों को पकड़ने और गस्त बढ़ाने को लेकर आस्वस्त किया है।


