प्रदेश

Shahpura:ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

उद्घाटन वर्ग को केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित

शहपुरा – प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ,के निर्देशानुसार ,जिला संगठन प्रभारी गिरीश जी के मार्गदर्शन व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के सहयोग से ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा का एक दिवशीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शहपुरा के मंगल भवन में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण वर्ग में मंडल मेहंदवानी,अमरपुर,शाहपुर, शहपुरा के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, पंच शामिल हुये ,
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र में केंद्रीय राज्य मंत्री फंग्गन सिंह कुलस्ते ,ज्योति प्रकाश धुर्वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, व अन्य उपस्थितों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में उद्घाटन सत्र को केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुये भाजपा के इतिहास के बारे बताते हुये बताया कि भाजपा की शुरुआत कैसे हुई,उन्होंने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के योगदान के बारे में बताया,

प्रशिक्षण वर्ग में चार सत्र का आयोजन किया गया जिसमें पहले सत्र को बिजेंद्र कोकड़िया, ने संबोधित किया जिसकी अध्यक्षता श्री मरावी ने किया ,जिसमे विषय जनकल्याणकारी योजनाओं और हमारी भूमिका का विषय रहा,दूसरे सत्र को अमन शर्मा ,ने संबोधित किया इंसमे रामनायन धुर्वे ने अध्यक्षता किया विषय सोसल मीडिया का महत्व रहा,तीसरे सत्र को दीपंकर बनर्जी ने संबोधित किया इसकी अध्यक्षता प्रीतम मरावी ने की इंसमे हम भजापा में क्यो व इतिहास के विषय मे चर्चा की गई ,चौथे सत्र में डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने किया इंसमे अध्यक्षता सरोज परस्ते ने की व इंसमे समग्र ग्रामीण विकाश की परिकल्पना भागीदारी एवं समन्वय करना रहा प्रशिक्षण वर्ग में पंकज तेकाम प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा,ज्योति प्रकाश धुर्वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी,कमल अग्रवाल,बसंत गुप्ता,कीर्ति गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अमरपुर कृष्ण कुमार मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष मेहंदवानी वीरेंद्र साहू,मंडल अध्यक्ष शाहपुर सुसील राय,मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा ,विष्णु अवधिया,प्रियंका आर्मो जनपद उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल,नगर पंचायत अध्यक्ष शालनी अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू ,हरीश जित्तू राय, रामकिशोरी ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष डिण्डोरी ,बद्री साहू,दुर्गेश साहू,अजमेर सिंह तेकाम,सुरेन्द्र साहू, सोनेलाल परस्ते मंडल महामंत्री,सौरभ गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा,आशीष कुमार गौतम मंडल मीडिया प्रभारी,पूरे कार्यक्रम का संचालन अनूप गुप्ता जिला सह मीडिया प्रभारी ने किया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button