प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में जोन में डिंडोरी टॉप पर…

  • प्रदेश में चौथे न. पर रहा जिला

डिंडोरी। सोमवार को माह अक्टूबर 20-10-22 से माह नवम्बर 20-11-22 तक की के सी.एम हेल्प लाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी की गयी है जिसमे 172 शिकायतों का पुलिस द्वारा सन्तुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया है जिसमे पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ग्रेडिंग में द्वितीय समूह में मध्य प्रदेश मे चौथा स्थान एवं बालाघाट जोन में प्रथम स्थान जिला डिण्डौरी को प्राप्त हुआ है, वर्ष 2021 से लगातार डिंडोरी जिला टाप फाइव के अन्दर अपना कब्जा बनाकर रखा है. सी. एम हेल्प लाईन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जे. एस. मरकाम एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय, मुकेश अविन्द्रा के मार्ग दर्शन में शिकायत प्रभारी सउनि बृजेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिडौरी द्वारा शिकायत के फरियादियो से लगातार सम्पर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का निदान करते हुये सन्तुष्टि पूर्वक शिकायतो को बंद कराने मे अहम भूमिका निभाते हुये डिण्डौरी जिले का नाम म०प्र० मे टाप फाइव के अन्दर स्थापित किये हुये हैं तथा थाना / चौकी प्रभारियों को शिकायतो के निराकरण कराने मे पूरा सहयोग लगातार प्राप्त होता है जो सभी बधाई के पात्र है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button