प्रदेश
डिंडोरी जिला को मनरेगा की लंबित राशि मिली…

डिंडोरी । मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने डिंडोरी जिले में मनरेगा के लंबित भुगतान के लिए बड़ी राशि जारी की है।
कलेक्टर/जिला कार्यक्रम समन्वयक को जारी पत्र में हितग्राही मूलक एवं अमृत सरोवर कार्यों का भुगतान प्राथमिकता से करने का लेख है। डिंडोरी जिले को 4512.18 लाख की स्वीकृति जारी हुई है।