प्रदेश
मुख्यमंत्री पहुंचे सभास्थल

शहपुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन शहपुरा स्टेडियम में हो चुका है, इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और हेलीपेड के लिए रवाना हुए, प्रभारी मंत्री मोहन यादव भी सीएम के साथ यहां पहुंचे। पेसा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री का आगमन हुआ है, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे वी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने मंच से सभा को संबोधित किया।