प्रदेश
मंच पर भाषण देने के दौरान भाजपा के दो जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े

शहपुरा- जनपद शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छपरा में पेसा एक्ट को लेकर आयोजित ग्राम सभा में प्रभारी मंत्री मोहन यादव सहित अन्य को सम्मिलित होना था परंतु प्रभारी मंत्री के आने के पूर्व ही जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे एवम डॉक्टर सीएस भवेदी मंच में भाषण देने को लेकर आपस में भिड़ गए जानकारी अनुसार दोनो ने एक दूसरे पर मंच संचालन को लेकर आरोप लगाए है ।