प्रदेश
एसडीएम काजल जावला ने बच्चो से पूछे सवाल, शिक्षको को शिक्षा के स्तर में सुधार करने दिए निर्देश…

शहपुरा – शुक्रवार को विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम बांकी में स्थित शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला औचक निरीक्षण में पहुंच शहपुरा एसडीएम काजल जावला ने कक्षा दूसरी,तीसरी,सातवी एवम आठवीं कक्षा पहुंच उपस्थित बच्चों से सवाल पूंछा साथ ही अध्यापन कार्य भी करवाया,इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षा विभाग के अमले को विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था के स्तर में सुधार करने के निर्देश भी दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम काजल जावला ने विद्यालय में मध्यान भोजन का संचालन करने वाले समूह को हिदायत देते हुए कहा की मेन्यू के आधार पर बच्चो को मध्यान भोजन उपलब्ध करवाया जावे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
