प्रदेश
CM In Action Mode:सीएम के जांच के आदेश के बाद भोपाल-जबलपुर से शहपुरा पहुंची जांच टीम

शहपुरा – मध्यम सिंचाई परियोजना बिलगांव अंतर्गत नहर निर्माण,रखरखाव कार्य में हुए भ्रष्टाचार एवम मामले की सीएम को मिली शिकायत के बाद कल औचक निरीक्षण में सीएम शिवराज सिंह ने एक्शन मोड में आते हुए कार्यपालन यंत्री, एसडीओ सहित उपयंत्री को निलबित कर दिया था एवम कहा था कि भोपाल से जांच टीम भेज जांच करवाने की बात कही थी जिसके बाद मिली जानकारी अनुसार आज सुबह से भोपाल एवम जबलपुर से जांच टीम शहपुरा पहुंची एवम स्थल पर जाने की तैयारी में जुटी हुई है।
