मेकलसुता महाविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हुआ प्रथम लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह

:महाविद्यालय में हुआ नर्सिंग छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह
:मानवता की सेवा में अहम भूमिका नर्सिंग विद्यार्थियों की

डिण्डौरी। मेकलसुता महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्राओं का महाविद्यालय के द्वारा प्रथम शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संजय सिंह पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी, जगन्नाथ सिंह मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विषिष्ट अतिथि डॉ. रमेष मरावी सीएमएचओ जिला चिकित्सालय, डॉ. सुनील जैन,डॉ. अजय राज, डॉ. धनराज डॉ. वर्मा, एवं डीपीएम विक्रम सिंह, महाविद्यालय संस्थापक बद्रीप्रसाद बिलैया, संचालक अनुराग बिलैया, रजिस्ट्रर डॉ. प्रदीप द्विवेदी प्राचार्य डॉ. बिहारी लाल द्विवेदी, उपप्राचार्य डॉ. बालस्वरूप द्विवेदी थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा मॉ सरस्वती व फोलोरेन्स नाईटेंगल की छायाचित्र के सम्मुख माल्यापर्ण एवं दीपप्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राध्यापकों द्वारा कैंडिंल प्रज्ज्वलित कर प्रत्येक विद्यार्थी को कैंडिंल लौ प्रदान कर स्टेज पर क्रमबद्ध तरीके से मंचासीन किया गया व रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप द्विवेदी के द्वारा सभी नर्सिंग विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य नर्सिंग के छात्र एवं छात्राओं को शपथ ग्रहण कर उन्हें अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग व इमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मानवता की सेवा में अहम भूमिका नर्सो की होती है तथा नर्सिंग को सेवा का बेहतर क्षेत्र बताना है। डॉ. सुनील जैन ने बताया कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। पीड़ित मानवता की सेवा ईष्वर की सेवा से है, जिसमें सेवा भावना को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। मेकलसुता महाविद्यालय जिले के श्रेष्ठतम संस्थानों में से एक है कॉलेज का अनुषासन और यहॉ के षिक्षकों एवं छात्रों की प्रतिभा सराहनीय है। विभिन्न संकायों के साथ नर्सिंग का कोर्स जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह कोर्स रोजगारोन्मुखी है, कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ भी प्रस्तुत की गई जिसमें मूक अभिनय, गुजराती नृत्य, हास्य नाटिका एवं एकल नृत्य विषेष रहे। किसी भी अस्पताल को सफल बनाने में नर्सो की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान होती है।

फ्लोरेन्स नाईटिंगेल को लेडी विथ लैम्प क्योंकि उन्होंने मरीजों की देखभाल में दिनरात एक कर दिया था। द्वितीय विष्वयुद्ध के दौरान जब रात के समय सब सो रहे होते थे वह सेनिकों के पास जाकर उनकी सेवा में लगी रहती थी। नर्सो को समाज में सम्मानजनक पेषा दिलाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नर्सिंग छात्राओं के साथ आये उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया
इन विभिन्न कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने में नर्सिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेष मोंगरे, डॉ. ज्योति दास, प्रो निरंजन पटेल, प्रो विकास के साथ समस्त स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रियंका पटेल, प्रो. श्रृद्धा ठाकुर के द्वारा किया गया।
