प्रदेश

मंगलवार को बरगाव में आयोजित शिविर में 331 आवेदन प्राप्त हुए,कलेक्टर ने हितग्राहियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए…

….

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कहा कि प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक हितग्राही को लाभान्वित किया जाएगा। गांव में होने वाले विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे गांव की स्थिति में सुधार हो सके और हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा मंगलवार को ग्राम पंचायत बरगांव जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, तहसीलदार शहपुरा श्री अमृतलाल धुर्वे, सहित जिला एवं जन जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। आयोजित शिविर में हितग्राहियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने और विकास कार्यों से संबंधित 331 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के 233 जल संसाधन विभाग के 17 राजस्व विभाग के 40 विद्युत विभाग के 13 पीएचई विभाग के 4 स्वास्थ्य विभाग के 6 खाद्य विभाग के तीन पशुपालन विभाग के एक शिक्षा विभाग के 4 उद्योग विभाग के एक पुलिस विभाग के 5 तथा लोक निर्माण विभाग के एक आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने वाले आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो स्का उसके लिए आवेदक को समय सीमा दे दी गई है। विभागीय अधिकारी निर्धारित समय सीमा में सभी आवेदन पत्रों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराएंगे।

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने ग्राम पंचायत बरगांव में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित हितग्राहियों की सूची का वाचन किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बरगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना से 50 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। सभी हितग्राहियों के लिए पक्के भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना से चयनित हितग्राहियों की सूची वितरित करने तथा ग्राम पंचायत में चस्पा करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने ग्राम बरगांव में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मामला नियमित रूप से ग्राम बरगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर ढ़ंग से संचालित करें। जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आयोजित शिविर में भूमि नामांतरण के प्रकरणों में बेटियों के नाम अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बेटियों का हक पिता की जमीन में बेटों के बराबर होगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अमले को निर्देश दिए कि पिता की जमीन में सभी बेटियों का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने शिविर में श्री नर्मदा प्रसाद के इलाज के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉपडेम निर्माण और नदी के किनारे किनारे विद्युत पोल लगाने के लिए विद्युत विभाग को कहा। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने श्रीमती कलमी बाई की भूमि से अतिक्रमण को हटाने और श्री खिलाड़ी साहू की भूमि का सीमांकन करने के निर्देश दिए। आयोजित शिविर में ग्रामीणों के द्वारा रंगमंच निर्माण, सड़क निर्माण, नल जल योजना का बेहतर संचालन, स्टॉप डेम का निर्माण, मेढ़ बंधान के कार्य, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, राशन पात्रता पर्ची, सीमांकन, बंटवारा, घरों में विद्युतीकरण, स्वामित्व योजना का लाभ, बीज वितरण स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button