जैन सिद्ध तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का विरोध… बुधवार को प्रतिष्ठान बंद कर सौपा जाएगा ज्ञापन

डिंडोरी। अखिल भारतीय जैन समाज (संघ) के आहवान पर सकल जैन समाज डिण्डौरी द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर 2022 (बुधवार) को जैन समाज द्वारा अपने-अपने समस्त प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया हैं। चूंकि जैन समाज के आस्था का केन्द्र झारखण्ड के गिरडिह जिले में स्थित तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी जो कि बीस तीर्थंकरों की मोक्ष स्थलीय भी है को झारखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध स्वरूप हैं। पर्यटन क्षेत्र घोषित होने पर तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता एवं महत्तवता खत्म होती जायेगी जो कि अहिंसामयी जैन धर्म के भावना के प्रतिकूल होगा। सकल जैन समाज डिण्डौरी के द्वारा 21 दिसम्बर 2022 दिन बुधवार को अपने- अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के साथ-साथ एक भव्य जूलूस के माध्यम से दोपहर 2:00 बजे शांतिपूर्ण तरीके से कांच मन्दिर के सामने से एकत्रित होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार एवं अन्य को जिला प्रशासन के माध्यम से कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा जायेगा।