प्रदेश

बदले की कार्यवाही के विरुद्ध रणनीति बनाने आज होगी पटवारी संघ की बैठक

शहपुरा। म.प्र. पटवारी संघ तहसील शाखा शहपुरा जिला डिण्डौरी ने पत्र जारी कर बतलाया कि काजल जावला अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शहुपरा के उपर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर विगत दिनों दिनांक 04.11.2022 से अनिश्चित कालीन हडताल में म.प्र. पटवारी संघ तहसील शाखा शहपुरा जिला डिण्डौरी चला गया था वही दिनांक 13.11.2022 को कलेक्टर डिंडोरी और म.प्र. पटवारी संघ तहसील शाखा शहपुरा जिला डिण्डौरी के बीच चर्चा के दौरान कलेक्टर डिंडोरी ने पटवारी संघ को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि पटवारी संघ हडताल से वापस आ जाए. हम सभी नए मानसिकता के साथ काम करेंगे, हमें किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना है। साथ ही कलेक्टर ने भरोसा दिया था कि संघ के किसी भी साथी के उपर बदले की भावना के तहत द्वेष पूर्ण कार्यवाही नहीं की जायेगी।जिसके बाद कलेक्टर के भरोसे के बाद हडताल समाप्त करते ही पटवारी संघ के उपर बदले की भावना के तहत द्वेष पूर्ण कार्यवाही की शुरूआत हो गई है, जिससे पटवारी संघ क्षुब्द है. अपमानित महसूस कर रहा है एवं आक्रोशित है।उक्त संबंध में तत्काल विस्तृत चर्चा करने हेतु आज दिनांक 16.12.2022 को म.प्र. पटवारी संघ तहसील शाखा शहपुरा जिला डिण्डौरी की आकस्मिक मीटिंग मां शारदा टेकरी शहपुरा में दोपहर 12 बजे से रखी गई है, उक्त बैठक में मामले से जुड़ी आगे की रणनीति बनाई जावेगी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button