प्रदेश

कलेक्टर ने जमीन पर वृद्धजनो के साथ बैठकर उनकी तकलीफ सुनी

जिला मुख्यालय के साकेत नगर में संचालित नर्मदा वृद्धावस्था आश्रम जो कि सर्वांगीण विकास संस्थान द्वारा संचालित है। शनिवार को सुबह जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने अचानक पहुंचकर संस्था का निरीक्षण किया। संस्था के कार्य से कलेक्टर संतुष्ट नजर आए और प्रशासन द्वारा इसके संचालन में संपूर्ण सहयोग देने की बात कही ताकि यहां रह रहे बुजुर्गो को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने जमीन पर वृद्धजनो के साथ बैठकर उनकी तकलीफ सुनी और उनके यहां आने, पारिवारिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक समस्याओं को जाना। जिन बुजुर्गो के घर परिवार ठीक ठाक है और उनके पास खेती बाड़ी, व्यवसाय और नौकरी है तब भी बुजुर्गो को यहां रहने मजबूर होना पड़ रहा है इस पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी के परिवारों की जानकारी और उनके परिजनों की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जो बुजुर्ग परिजनों की बेरुखी के कारण आश्रम में रह रहे है उन पर नियमानुसार उचित कार्यवाही प्रशासन करेगा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button