दुकान बंद करने के सीएम के निर्देशों के बाद भी चल रही शराब दुकान -उमा भारती (पूर्व मुख्यमंत्री)

शहपुरा। शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर अपनी शराब विरोधी नीति को प्रकट किया,दरअसल अल्प प्रवास में गुरुवार शाम को शहपुरा विश्राम गृह पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जब शुक्रवार को आगे के प्रस्तावित दौरे के लिए निकली उसी दरमियान शहपुरा के रेस्ट हाउस मार्ग में स्थित शराब दुकान में अचानक उनका काफिला रुक गया एवम उमा भारती कार से उतर शराब दुकान के सामने खड़े होकर उपस्थित मीडिया के सामने ही दुकान को बंद करने की चेतावनी देने लगी उनका कहना था की शराब दुकान नियमों के विपरीत संचालित हो रही है विद्यालय शराब दुकान के नजदीक स्थित है उन्होंने कहा कि इस शराब दुकान को बंद करने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिए थे परंतु सीएम के निर्देशों के बाद भी दुकान का संचालित होना बड़ी लापरवाही है।