प्रदेश
बच्चे की मौत,उपचार में लापरवाही के आरोपों के बाद एसडीएम पहुंची अस्पताल,दिए जांच के निर्देश।

शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हॉस्टल के एक बालक की हुई मौत के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लगाए जा रहे आरोपों के बाद एसडीएम काजल जावला अस्पताल पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ित परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाती हुई नजर आईं।