प्रदेश
अज्ञात कारणों से उपचार के दौरान बच्चे की मौत,परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाही का आरोप

शहपुरा स्थित हॉस्टल के कक्षा ग्याहर्वी के एक छात्र अभिलाष झरिया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा मैं उपचार के दौरान मौत हो गई मामले में बतलाया गया की बालक की आज सुबह अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद अधीक्षक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था।वही मामले में परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।