प्रदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया रक्तदान

डिंडोरी। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने जिला चिकित्सालय पहुंच रक्तदान किया, दरअसल जिला चिकित्सालय में एक बच्ची को बी निगेटिव की तत्काल आवश्यकता थी, बच्ची को रक्त की आवश्यकता की जानकारी लगते ही जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया जिला चिकित्सालय पहुंचे और रक्तदान किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने लैब में पहुंच जांच कराने वालों से चर्चा की, महिला वार्ड में पहुंच मरीजों से चर्चा की और इलाज की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
