प्रदेश

नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने बैठक हुई आयोजित

शहपुरा।नगर परिषद शहपुरा मैं बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के नेतृत्व एवम सभी पार्षदों सहित सीएमओ राजेश मार्को,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अश्विनी साहू की उपस्थिति में सभी सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई,मिली जानकारी अनुसार बैठक में मुख्य रूप से नगर की सफाई व्यवस्था को गति देने पर गंभीरता पूर्वक चर्चा सहित निर्णय लिए गए,बतलाया गया की नगर के पंद्रह वार्डो के बीच तीन प्रभारी भी नियुक्त किए गए है,गौरतलब है कि कुछ दिवस पूर्व नगर परिषद कार्यालय में कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था में सुधार लाने निर्देश दिए थे साथ ही मंगलवार को एसडीएम काजल जावला ने भी नप कार्यालय में बैठक ले सफाई व्यवस्था में सुधार लाने पर चर्चा की थी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button