प्रदेश

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया…हुआ मिष्ठान वितरण


डिंडोरी।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) के 138 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में स्थापना दिवस कार्यक्रम ओमकार मरकाम पूर्व मंत्री, विधायक डिंडोरी अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलीय चित्र पर ओमकार मरकाम ओमकार पूर्व मंत्री, विधायक डिंडोरी अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस, रूदेश परस्ते अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती सुनीता सारस अध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी, श्रीमती हीरा देवी परस्ते सदस्य जिला पंचायत, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा , रमेश राजपाल प्रदेश प्रतिनिधि,भीम अवधिया जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष,जिला कांग्रेस महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, एकलव्य धुर्वे, ने सूत की माला अर्पित की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ओमकार सिंह मरकाम पूर्व मंत्री विधायक डिंडोरी अध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने समस्त कांग्रेस परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते कहा कि 28 दिसम्बर 1885 आज के ही दिन कांग्रेस पार्टी की स्थापना ए ओ ह्यूमजी के द्वारा की गई थी । वोमेश चन्द्र बनर्जी , दादा भाई नौरोजी , सर फिरोजशाह मेहता , लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक , महात्मा गांधी , पंडित जवाहरलाल नेहरू , सरदार वल्लभभाई पटेल , मौलाना आजाद , डॉ . भीमराव अम्बेडेकर , सुभाष चंद्र बोस , लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी । देश को आजाद कराया , एक एक ईंट जोड़कर राष्ट्र का निर्माण किया । छोटी छोटी 5 सौ से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक राष्ट्र भारत बनाया जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक मां भारती को एकाकार करता है । भारत मां के लाल सरदार भगत सिंह , रामप्रसाद बिस्मिल , चंद्रशेखर आजाद अशफाक उल्ला जी के बलिदान ने क्रांति के चोले को रंग दिया । आज देश में बेरोज़गारी, महंगाई,चरम सीमा पर है,देश को जोड़ने हमारे नेता राहुल गांधी जी कन्या कुमारी से कश्मीर तक 3600 कि मी की पदयात्रा कर रहे हैं ।कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूदेश परस्ते अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने काल से 30 साल आगे के भारत के भविष्य के लिये 21 वीं सदी का नारा दिया था। इक्कीसवीं सदी को कम्प्यूटर संचार और इंटरनेट की सदी बनाने की नींव राजीव गांधीजी ने रखी , जिससे भारत को संचार क्रांति का नेतृत्व मिला । भारत विश्वगुरू बना ।पुर्व काँग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने मंदी की मार से जूझती दुनिया के सामने भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिरता को स्थापित किया आज स्थापना दिवस पर मैं समस्त कांग्रेस परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देता हूं। । श्रीमती सुनीता सारस ने कहा कि आरटीआई , भोजन का अधिकार , मनरेगा शिक्षा के अधिकार , वन अधिकार कानून से नागरिक सशक्तिकरण का जनपथ बनाया । आज भी हमारी पार्टी सोनिया गांधीजी – राहुल गांधी प्रियंका गांधी जी मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और देश को नई दिशा में जोड़ने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील है । स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति , सभ्यता और राष्ट्रवाद की सच्ची प्रतिनिधि है । भारत के सभी धर्म , जाति , क्षेत्र और भाषाओं के लोग कांग्रेस की विचारधारा से ही प्रभावित होते हैं । गौरव का विषय है कि हम भारतीयता की इस महान बहुलतावादी , धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक परम्परा में शामिल हैं । आज कांग्रेस पार्टी स्थापना दिवस पर हम सब कांग्रेस पार्टी और परम्पराओं को मजबूत करने का संकल्प लें । देश के लोकतंत्र और संविधान के सामने जो भी चुनौतियां हैं उनका डटकर मुकाबला करें, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सभी को आज संकल्पित होना है । कांग्रेस के स्थापना दिवस की आप सभी को बहुत बहुत बधाई । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र दीक्षित, जिला काँग्रेस महामंत्री ने किया। हीरा देवी परस्ते सदस्य जिला पंचायत, आलोक शर्मा, अकील अहमद सिद्धकी, शिवराज सिंह ठाकुर, मुकेश तिवारी, राजेश पाराशर पार्षद,अजय चंदेल, विजय दहिया, ए ए कुरैशी, सुरेंद्र सरैया, रोहिणी पाराशर, मधुबन धुर्वे, पुष्पा महोबे, गुल बसिया पूषाम, गोविंद वनवासी, गिरवर सिंह मलगाम,अजय चंदेल, मरावी, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button