समय पर वेतन नही मिलने से परेशान हो बैठक का बहिष्कार करते हुए सचिव गए सामूहिक अवकाश पर,सौंपा ज्ञापन

शहपुरा। समय पर वेतन नही मिलने से परेशान हो शुक्रवार को जनपद शहपुरा क्षेत्र के समस्त सचिव जनपद कार्यालय में एकत्रित हो ज्ञापन सौंपते हुए सामूहिक अवकाश पर चले गए,
सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेखित है कि आवंटन होने के बाद भी सचिवों को माह नवम्बर 2022 का वेतन भुगतान जनपद पंचायत शहपुरा के ढुलमुल रवैये के कारण माह दिसम्बर समाप्ति समय तक नही हो पाया है एवं पूर्व में भी इसी प्रकार वेतन भुगतान में विलंब किया जाता रहा है जबकि शासन द्वारा माह के 1 तारिख को वेतन भुगतान करने संबंधी स्पष्ट आदेश हैं ।इसी तारतम्य में उल्लेख है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा माह मार्च में 25 प्रतिशत तथा माह सितम्बर 2022 में 7 प्रतिशत महगाई भत्ता बढ़ोतरी कर 6वे वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को कुल 203 प्रतिशत महगाई भत्ता वृद्धि कर वेतन भुगतान करने संबंधी आदेश प्रसारित कर दिए गये हैं जिसका लाभ समूचे मध्यप्रदेश के पंचायत सचिवों को दिया जा रहा है किंतु एक मात्र जनपद पंचायत शहपुरा द्वारा अकारण महगाई भत्ता में वृद्धि आदेश का पालन नही किया गया है एवं पूर्ववत 171 प्रतिशत महंगाई भत्ता की दर से वेतन बनाया जाता है जो अनुचित है कार्यालय जनपद पंचायत शहपुरा द्वारा 9 माह बीतने के बाद अपने बचाव में सचिवों के महंगाई भत्ता में वृद्धि किए जाने संबंधी मार्गदर्शन माँगा जाकर औपचारिकता पूर्ण की गई है जिससे स्पष्ट है कि जनपद पंचायत शहपुरा द्वारा जानबूझकर सचिवों के हितों में पहुचाकर प्रताडित किया जा रहा है। उक्त कारणों से दुखित होकर आज जनपद पंचायत शहपुरा में साप्ताहिक बैठक का बहिष्कार करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।