प्रदेश
श्रीमती काजल जावला ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

डिंडोरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में श्रीमती काजल जावला ने पदभार ग्रहण किया, गुरुवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे अरुण कुमार विश्वकर्मा की कलेक्टर निवाड़ी के आदेश जारी होने के बाद वे पदमुक्त हुए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ ही काजल जावला एसडीएम शहपुरा के पद पर भी बनी रहेंगी।
अरुण कुमार विश्वकर्मा अपर कलेक्टर के भी प्रभार में थे कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक श्री विश्वकर्मा को सौपे गए समस्त दायित्व का निर्वहन अब संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा करेंगी।