प्रदेश
कैलाश लालवानी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्रि सिंह ने कैलाश लालवानी वार्ड नं.04 बाबू चौक चचाई रोड जिला अनूपपुर को संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरगवा (अमलाई) जिला अनूपपुर मoप्रo में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
कैलाश लालवानी, नगर परिषद बरगवा (अमलाई) जिला अनूपपुर म.प्र. में विभाग से संचालित योजनाओ का आमजन को लाभ दिलाने के लिए सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगें।
कैलाश लालवानी की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।
