प्रदेश
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

डिंडोरी।जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते की अध्यक्षता मे शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई है जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी काजल जावला, विधायक ओमकार मरकाम, ज़िला उपाध्यक्ष अंजू ब्योहार, ज़िला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्षगण की उपस्थिति में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई ,बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मनरेगा, धान उपार्जन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू, आबकारी विभाग, खनिज विभाग, सबकी योजना सबका विकास और जीपीडीपी 2023_24 के संबंध में चर्चा की गई।