प्रदेश
मिशन रेवा के तहत शहपुरा में लगाया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

शहपुरा।मिशन रेवा के अंतर्गत जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन पर एकीकृत महिला बाल विकास विभाग शहपुरा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में बच्चों का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के वजन ऊंचाई सहित अन्य मापदंडों के आधार पर विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा मिशन रेवा के तहत पूरे जिले में छोटे बच्चों विश्वास जांच के लिए विविध कार्य की जा रहे हैं ताकि डिंडोरी जिले को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके उक्त शिविर के दौरान एकीकृत महिला बाल विकास की सेक्टर सुपरवाइजर शहपुरा ग्रामीण कंचन तिवारी शहपुरा शहरी प्रतिभा साहू स्वास्थ सुपरवाइजर एएनएम डॉक्टर राजेंद्र साहू,बीएमओ सत्येंद्र परस्ते सहित अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।