किसानों को किया गया कृषि यंत्रों का निशुल्क वितरण

शहपुरा ।डिंडोरी भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा जितेंद्र चंदेल,जनपद सदस्य देवीदीन झारिया एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गुमान सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित 12 ग्रामों के बीपीएल श्रेणी के 184 पात्र कृषकों को शासन की योजना के अनुसार निशुल्क निवाड़ी हल, हंसिया, धरती पावर स्प्रे पंप का वितरण किया गया,जिससे बीपीएल श्रेणी के गरीब कृषकों को उन्नत कृषि कार्य हेतु मदद मिलेगी, लगातार कृषकों के हित में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, कृषक सम्मान निधि, 0 प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, सिंचाई हेतु विद्युत बिलों में अनुदान, उर्वरकों में अनुदान, समर्थन मूल्य के माध्यम से कृषि उपार्जन का उचित मूल्य दिया जाना आदि किसानों के हित में शासन की योजनाओं का लाभ, किसानों को सीधा मिल रहा है, जिससे किसान कृषि की उन्नत तकनीक अपनाकर अधिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।