शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता आंदोलन के ज्ञात-अज्ञात बलिदानी विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ

शहपुरा।प्रा. प्राचार्य अजय भूषण महोदय की अध्यक्षता में शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में एक दिवसीय संगोष्ठी “स्वतंत्रता आंदोलन के ज्ञात-अज्ञात बलिदानी ” विषय पर आयोजित की गई। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी दी गई। संगोष्ठी का मुख्य केंद्र बिंदु स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वासुदेव बलवंत फड़के के योगदान के विषय में जानकारी बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान मंसूरी के द्वारा दी गई। डॉ. नेहा तिवारी के द्वारा व्यवसायिक पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक एस.बी. उरैती, रोहणी आरमो, स.प्रा.कविता धुर्वे, डॉ. बी.पी. झारिया, डॉ. एल.पी. अहिरवार, स.प्रा.राजदीप यादव, स.प्रा. पारूल श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश पटेल, डॉ. किरन सिंह, स.प्रा. राकेश साहू, डॉ. आसफा तबस्सुम, डॉ. लीना शर्मा एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं अधिक संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।