प्रदेश

नगरीय प्रशासन मंत्री ने शहपुरा नगर परिषद के लिए पच्चास लाख की राशि कि स्वीकृत


शहपुरा।वर्तमान में नगर परिषद शहपुरा अंतर्गत अंदरूनी मार्गो की हालत खराब है जिसे देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल को पत्र लिख जानकारी दी कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा निर्माण हेतु की गई घोषणा के विभाग द्वारा कायाकल्प अभिप्रारण किया गया है जिसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाना है। इस अभियान हेतु आपकी निकाय को पचास लाख रुपए किये का प्रावधान किया जा रहा है।इस राशि से आपके निकाय में उच्च गुणवत्ता की सड़कों का निर्माण एवं खराब सड़को के डामरीकरण / सीमेटीकरण की कार्यवाही की जाना है। इसके लिए प्रस्ताव एवं डीपीआर युद्ध स्तर पर तैयार किये जाना है। कायाकल्प अभियान में नगरीय क्षेत्र की प्रमुख सड़कें बस स्टैंड, अस्पताल इत्यादि के पहुँच मार्ग शामिल किये जा सकेंगे। मेरी अपेक्षा है कि आप व्यक्तिगत रूचि लेकर, कायाकल्प अभियान के क्रियान्वयन हेतु उल्लेखित राशि के अंतर्गत सड़कों का चयन कर, डी.पी.आर तैयार कर 26 जनवरी 2023 तक सभागीय कार्यालयों में उपलब्ध कराएँगे। हमारा लक्ष्य है कि निकायों के प्रमुख मार्ग गुणवत्तायुक्त नवनिर्मित / सुधार होकर नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु उपलब्ध हो सकें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button