प्रदेश
कलेक्टर ने सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंच किया संवाद,जानी समस्याएं

शहपुरा।एक ओर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वही दूसरी ओर कलेक्टर विकास मिश्रा का सुबह सुबह अचानक ही ग्रामीणों के बीच पहुंच उनसे संवाद करने का सिलसिला जारी है शुक्रवार को भी कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद क्षेत्र शहपुरा के मोहराकला,सरसवाही एवम पहरुआ पहुंच ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए शासन को योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी इस दौरान मोहराकला मैं कलेक्टर एक बच्ची को भी गंगोत्री शब्द का अर्थ बताते हुए नजर आए।साथ ही पहारुआ स्थित जलाशय का भी निरीक्षण किया।मोहराकला में ग्रामीणों ने की Mdm में लापरवाही बरतने की शिकायत से कलेक्टर को अवगत करवाया।
