प्रदेश
गंदगी साफ करने कलेक्टर ने उठाया फावड़ा, नाली से कूड़ा निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

शहपुरा।कलेक्टर विकास मिश्रा रविवार की सुबह शहपुरा पहुंच नप जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अमले और नागरिकों के साथ नगर में स्वच्छता रैली निकाली इस दौरान कलेक्टर कुछ स्थानों पर स्वयं ही हाथों में फावड़ा थाम नालियों से कचरा निकलते हुए नजर आए। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी उनके साथ सफाई करते नजर आया।

