“अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023” का शुभारंभ कोदो कुटकी के आटे से बना केक काटकर किया गया…

डिंडोरी।कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में “अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023” का शुभारंभ कोदो कुटकी के आटे से बना केक काटकर किया गया। जिले में पोषक अनाज जैसे कोदो, कुटकी, सांवा, रागी आदि लघु धान्य फसलों के संरक्षण, क्षेत्र विस्तार, उत्पादन एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने तथा लघुधान्य फसलों को राष्ट्रीय पहचान के स्थापित करने हेतु कोदो कुटकी को एक जिला एक उत्पाद के रुप में चिन्हांकित किया गया है। मुख्य अतिथि के रुप में जिला कृषि स्थाई समिति के सदस्य श्री प्रीतम मरावी, श्री वीरेन्द्र परस्ते, भारतीय कृषक संघ के उपाध्यक्ष श्री खमोद चंदेल, श्रीमती गोदावरी दीदी, श्रीमती भुवनेश्वरी दीदी BOD हस्तचलित महिला FPO सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में कृषि संबंधित शासकीय विभाग उपसंचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र , क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र डिंडोरी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM एवं NULM), तेजस्विनी ग्रामीण विकास महासंघ, प्रदान, NIWCYD सहित हस्त चलित एफपीओ, बैगा चक FPO शामिल थे।