किकरझर में हुआ अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन..जंगल भ्रमण के साथ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की दी गई रोचक जानकारी

समनापुर।विगत दिवस अनुभति कार्यक्रम का आयोजन डीएफओ डिंडोरी के निर्देशन में रेंज ऑफिसर पारुल सिंग द्वारा उत्तर समनापुर रेंज किकरझर जंगल में सुव्यवस्थित संचालित किया गया। जिसमे हाई स्कूल क्यूटी एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सरई के 120 छात्र छात्राओं के साथ प्रभारी शिक्षक शिक्षिका सम्मिलित हुए
क्विज़ मास्टर प्रेरक अश्विनी कुमार साहू द्वारा वन्य जीव प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण सस्टेनेबल लाइफ स्टायल की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं ज्ञान वर्धक क्विज़ कराया गया जिसमें हाई स्कूल क्यूटी विजेता एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सरई उपविजेता रही ईको फ्रेंडली आकर्षक ग्रीटिंग्स निर्माण करने पर हायर सेकेंडरी स्कूल सरई की छात्रा उस्मिता ब्यौहार प्रथम साक्षी गौले द्वितीय स्थान पर रही जिन्हें पुरुस्कार दिए गए । जिन्हें अनुभूति किट ज्ञानवर्धक अनुभूति पुस्तक बैंग एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई।
“अनुमूर्ति कार्यक्रम’ अंतर्गत वन क्षेत्रों के अंदर वन ग्रामों एवं वनों की सीमा से लगे शासकीय स्कूलों के छात्र/छात्राओं को लक्षित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है की विद्यार्थी शिविरों के माध्यम से प्रकृति की अनुभूति कर एवं उसे समझ कर वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अपना योगदान देने की प्रेरणा ले सकें। विभिन्न अनुभूति कैम्पों के माध्यम से स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियां करायी जाती है। मध्यप्रदेश के दूरस्थ वनांचलों में ऐसे एक दिवसीय शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थीयों को पर्यावरण संरक्षण, पक्षी दर्शन, जैव-विविधता, वन औषधि, वन्यप्राणी और वन प्रबंधन की सामान्य जानकारी एवं प्रकृति से जुडने का अनुभव प्रदान किया गया। विद्यार्थीयों को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई वैश्विक पहल Mission LiFE के तहत ‘Pro Planet People‘ बनने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध राज बिलैया जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा पर्यावरण शपथ दिलायी गई कार्यक्रम में जय सिंह मरावी जिला महामंत्री भाजपा सुरेंद्र तिवारी जनपद सदस्य क्षेत्र सरई उषा सैयाम सरपंच ग्राम पंचायत सरई महेश धूमकेति पुनीत जैन शिक्षक अरविन्द तिवारी मुकेश खाण्डे सरस्वती मार्को ओमकार पट्टा अवधेश परस्ते एवं वन विभाग का अमला उपस्थित रहे।

