प्रदेश
नवोदय की छात्रा गरिमा का हैंडबाल में हुआ चयन

डिण्डोरी जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगाँव जिला डिण्डौरी की छात्रा गरिमा मरावी कक्षा 11 वी पिता सुमंत सिंह मरावी शिक्षक खरगवाड़ा राई का चयन 44वी जूनियर बालिका हैंडबाल चैम्पियनशिप जो कि डिवाडा राजस्थान में दिनांक 11/01/2023 से 15/01/2023 तक होने वाली है बालिका का चयन मध्यप्रदेश हैण्डबॉल टीम में हुआ है। यह छात्रा नविस भोपाल संभाग में अंडर 17 विजेता टीम की कैप्टन रही है इसे उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरुस्कार मिला है इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह पीईटी जनार्दन यादव बोरकर एवं श्रीमती अनुपमा पी. सुदंरम तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के द्वारा छात्रा एवं परिजनों को शुभकामनाएं दी है