प्रदेश
कलेक्टर की उपस्थिति में लिया गया नशा मुक्ति का संकल्प

डिंडोरी।कलेक्टर विकास मिश्रा की उपस्थिति में ग्राम सैलवार जपं करंजिया में पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा आयोजित कर सरपंच और ग्रामसभा अध्यक्ष और महिला सदस्यों की विशेष सहमति से नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया कि “गांव में आज से कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करेगा और शराब बनाना, खरीदना, बेचना आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।” इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, ग्रामसभा के सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद थे।