प्रदेश
कार्यशाला का हुआ आयोजन

डिंडोरी।मप्र. पंचायत उपबंध के अंतर्गत वन मंडल में ग्राम सभाओं के द्वारा गाड़ासरई में आज तेंदूपत्ता का संग्रहण एवं विपणन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला कलेक्टर विकास मिश्रा, डीएफओ साहिल गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री काजल जावला, श्री उप वनमंडल अधिकारी ए.के.शर्मा, सहित जिले के 19 ग्राम सभाओं के पेसा एक्ट अध्यक्ष, फड़ मुंशी एवं ग्राम मुक़द्दम की उपस्थिति संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने सभाओं को तेंदूपत्ता संग्रहण एवं विपणन संबंधी जानकारी दी और साथ ही शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी है।