प्रदेश
कल्गीटोला पहुंच कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

डिंडोरी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रातः ग्राम कल्गीटोला में वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। उन्हें शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए।
