प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक हुई सम्पन्न

डिण्डौरी:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी नंदिता पाठक का डिण्डौरी नगर मे आगमन हुआ। सर्वप्रथम माया नारोलिया ने अपने कार्यकाल के 02 वर्ष पूर्ण होने पर जिला चिकित्सालय पहुॅचकर मरीजो का हालचाल पूछा एवं प्रसूती महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना की। साथ ही उन्होने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन को अवगत कराया। तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में उन्होने बैठक ली। सर्वप्रथम भारतमाता, पं.दीलदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। बैठक की शुरूआत मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम ने अतिथियों को शाॅल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि हम भाजपा का सबसे बड़े मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते है हमें गर्व है कि हम एक ऐसे राजनैतिक दल के कार्यकर्ता है जो भारत ही नही बल्कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल है। आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आज विश्वगुरू बनने की ओर है इसकी शुरूआत मे हम देख रहे है कि जी-20 का प्रतिनिधित्व भारत कर रहा है और आने वाले समय ऐसा होगा कि हम पुनः विश्वगुरू होगें। हमारी केन्द्र व राज्य की सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है लेकिन महिलाओं को धुऐं का शिकार होना न पड़े स्वास्थ्य मे कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्होने महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सभी महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेण्डर वितरण किया। ठीक इसी प्रकार हमारे प्रदेश के मुखिया शिवराज जी ने भी महत्वपूर्ण योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरूआत की जिसमें बच्ची के जन्म से विवाह तक की सम्पूर्ण खर्च मामा उठा रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने सभी महिलामोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के लिए यह गर्व का विषय है कि घर में सब कार्य होते हुए भी समय निकालकर भी पार्टी को समय दे रही है। और कंधे से कंधे मिलाकर आज भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रही है, लेकिन आगामी समय मे हमारा विधानसभा चुनाव है जिसमे हमें दिन रात मेहनत करना है और हर बूथ पर एक महिला प्रभारी नियुक्त करना है जिससे हमारी पार्टी को और मजबूती प्रदान हो सकें।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल कार्यकारिणी की प्रत्येक माह बैठक आयोजित किया जाना है। और साथ ही हमें हर मतदान केन्द्र तक महिलाओं की टीम गठित करना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव मे सब मिलकर भाजपा को विजयी बनाने के लिये कार्य करें।
उक्त बैठक में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्षा ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने सभी महिलामोर्चा की बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी महिलामोर्चा की कार्यकर्ताओं को एकजुट व सक्रियता के साथ कार्य करना होगा जिससे कि हमारा संगठन मजबूत हो और भाजपा का जनाधार जन जन तक पहुॅचे और हम हर मतदान केन्द्रों मे विजय हासिल कर सकें।
मंच का संचालन जिला महामंत्री कुंवरिया मरावी व आभार पूर्व जनपद अध्यक्ष देववती बालरे ने व्यक्त किया।

इस दौरान महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री सपना जैन, कीर्ति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, आशीष वैश्य, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, स्मिता बर्मन, गिरजा कारपेन्टर, प्रियंका आर्मो, सरोज परस्ते, रजनी श्रीवास, रजनी भरद्वाज, वंदना मानिकपुरी, उषा सैयाम, अनामिका गुप्ता, रंजना लोरिया, तामेश्वरी परस्ते, पार्वती बरमैया, गीता पट्टा, सुमन चैकसे, सुमन साहू, जयमति बाई, जंयती मार्को, ज्योति ठाकुर, शशिशाह, प्रियंका, सोनिया, नीलू जैन, सपना चैरसिया, शानू द्विवेदी, जानकी कछवाहा, पुष्पा सिन्हा, ललिता मरावी, समीता मरावी, सत्यवती बाई, शिवरानी भवेदी, ओमवती आरती नामदेव, सुभद्रा सहित बड़ी संख्या मे महिलामोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button