प्रदेश

अनुभूति कार्यक्रम रेंज मानपुर में पहुंचे जिला अध्यक्ष अबधराज बिलैया

डिण्डौरी। वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम ग्राम मानपुर में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा मंडल महामंत्री अनिल साहू, जनपद सदस्य मंडल मंत्री किशोर मार्को, ,मंडल मंत्री रामकुमार वनवासी वन विभाग के रेंजर मयंक पांडे अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 120 स्कूली बच्चों को वन मंडल परिक्षेत्र का भ्रमण कराया गया वन्यजीवों की जानकारी दी गई औषधीय पौधों वृक्षों की जानकारी दी गई समय-समय पर शासन की मंशा अनुसार छात्र छात्राओं को इस तरह के आयोजन के माध्यम से वन्य जीव-जंतुओं वृक्षों और वनों का हमारे जीवन में उपयोग की जानकारी देकर उन्हें वन से हमें क्या क्या प्राप्त होता है और वनों का हमारे जीवन पर क्या महत्व है इसकी जानकारी दी जाती है बस के माध्यम से बच्चों को वनों का भ्रमण कराने लाया गया यहां भोजन स्वल्पाहार सभी तरह की व्यवस्था वन विभाग द्वारा किया गया था बच्चे वन में घूम कर वनों का महत्व जानकर बहुत खुश थे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button