प्रदेश
नगर परिषद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण
नगर परिषद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण
गणतंत्र दिवस तक 60 हितग्राहियों को आवास देने की बात कही

डिण्डौरी। नगर परिषद द्वारा औरई मार्ग पर बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास का जायजा लेने नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस पहुंची और शीघ्र ही लोगों को आवास दिए जाने का निर्णय लिया इस दौरान पार्षद राजेश पाराशर संदीप कांसकार एवं नगर परिषद का अमला मौजूद रहा। श्रीमती सारस ने कहा कि 60 हितग्राहियों को 26 जनवरी तक आवास देने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिये पूरी टीम काम कर रही है। डिंडोरी नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के एएचपी घटक अंतर्गत बन रहे आवासों का जबलपुर संभाग के रेसिडेंट इंजीनियर असिस्टेंट रेसिडेंट इंजीनियर एवं फील्ड इंजीनियर द्वारा निरीक्षण किया गया और साथ ही आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा गया।