प्रदेश
उपाध्यक्ष सारिका नायक ने श्मषान घाट का किया निरीक्षण

डिण्डौरी। नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक ने श्मशान घाट का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई करवाने का निर्देश दिया और साथ में जितने नर्मदा किनारे सीवर लाइन का काम चल रहा था सीवर लाइन के ठेकेदार को बुलाकर नर्मदा जयंती के पहले सीवर लाइन का काम पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ में डैम घाट में साफ सफाई करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। निरीक्षण के दौरान पार्षद महेंद्र दाहिया, स्मिता बर्मन, ममता सरैया, सहयोगी मंटू नायक, शत्रुघन पाराशर, रम्मू वैश्य, गोवर्धन सरैया, समस्त पार्षद गण और अधिकारी गण मौजूद रहे।