मेकलसुता में हुआ कैरियर महोत्सव

डिण्डौरी। मेकलसुता महाविद्यालय डिण्डौरी में प्रतिभा चयन परीक्षा का द्वितीय चरण सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग 12 हायर सेकेण्डरी स्कूलों के 330 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतिभा चयन परीक्षा प्रतिवर्ष मेकलसुता महाविद्यालय के द्वारा आयोजित की जाती है जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित कर उच्च षिक्षा प्रदान करना तथा उनका भविष्य उज्ज्वल करना होता है। साथ ही सभी छात्र छात्राओं की कैरियर काउंसिलिंग, आॅनलाइन प्रवेष संबंधी जानकारी प्रदान करना, नई षिक्षा नीति से अवगत कराना तथा कौषल विकास एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। कैरियर का चुनाव जीवन में एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है जिसका सही चुनाव करना बहुत ही आवष्यक है सही कैरियर मार्गदर्षन से ही विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार कैरियर के बारे में जान सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि क्या वह व्यवसाय या कैरियर आपके लिए सही है या नहीं। गलत कैरियर मार्गदर्षन से जीवन की दिषा भी प्रभावित होती है। प्रथम चरण की प्रतियोगिता में प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा पोंडी की छात्रा आकांक्षा नागेष, द्वितीय स्थान समीर मरावी मदर टेरेसा स्कूल डिण्डौरी, तृतीय स्थान सचिन कुमार पट्टा शा.उ.मा. विद्यालय मुढ़िया खुर्द ने प्राप्त किया एवं अन्य 07 छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. बी.एल.द्विवेदी, मुख्य अतिथि डाॅ. प्रदीप द्विवेदी, मुख्य वक्ता डाॅ. बी.एस.द्विवेदी, विषिष्ट अतिथि प्रो. निरंजन पटैल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विकास जैन एवं स्वर्ण तिवारी द्वारा किया गया। प्रतिभा चयन परीक्षा को सम्पन्न कराने में समस्त स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
