प्रदेश
एबीआई लाइफ के परिसर का शुभारंभ

डिण्डौरी। जिला मुख्यालय में अब एसबीआई लाइफ की शाखा का शुभारंभ विगत दिवस हो गया है जिसके बाद अब इनकी सेवाओं से जिले वासियों को लाभ मिलेगा, एसबीआई लाईफ के आरडी अनिल भट्ट व आरएम शैलेष कुमार शर्मा, राकेष रंजन, अखिल आनंद पाण्डेय, बीएम ब्रजेष सिंह ने परिसर का शुभारंभ कर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर यूएम अभिषेक सोनी को बेहतर प्रदर्षन पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कुछ अन्य एडवाईजर को भी सम्मानित किया गया, परिसर के शुभारंभ अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिकों का भी आगमन हुआ।
