प्रदेश

टिकरिया गांव में आनंद उत्‍सव की धूम, ग्राम पंचायत स्तर पर हुए कई कार्यक्रम

खेल प्रतियोगिताओं में बच्चो सहित महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग। डिंडोरी। जीवंत सामुदायिक जीवन और नागरिकों की जिन्‍दगी में आनंद का संचार करता है। आनंद उत्सव के इसी तथ्‍य को ध्‍यान में रखते हुये 14 से 28 जनवरी के बीच प्रदेश भर में ‘’आनंद उत्‍सव’’ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे आनंद उत्सव के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर यह उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के चलते जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत टिकरिया में परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा लिया है। इस आनंद उत्सव के दौरान युवाओं का उत्साह वर्धन किया गया एवं प्रोत्साहन पुरस्कार बच्चों एवं युवाओं को वितरित किए गए। राज्य सरकार की इस मुहिम से युवाओं में अच्छा खासा उत्साह एवं जोश नजर आ रहा है।

आनंद उत्सव का उद्देश्‍य लोगों में उत्‍साह बढ़ाना

वहीं उत्सव से जुड़ी जानकारी देते हुए पंचायत उप सरपंच ने बताया कि जीवंत सामुदायिक जीवन और नागरिकों की जिन्‍दगी में आनंद का संचार करता है। इसी तथ्‍य को ध्‍यान में रखते हुये दिनांक 14 से 28 जनवरी के मध्‍य ‘’आनंद उत्‍सव’’ मनाया जा रहा है। आनंद उत्सव का उद्देश्‍य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्‍साह को बढ़ाने के लिये समूह स्‍तर पर खेल-कूद और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है।

संगीत के साथ खेल के कार्यक्रम

आनंद उत्‍सव की मूल भावना प्रतिस्‍पर्धा नहीं वरन सहभागिता है। आनंद उत्‍सव, नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आयोजित किए जाते है। आनंद उत्‍सव में प्रमुख रूप से स्‍थानीय तौर पर प्रचलित परम्‍परागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्‍सा कसी, चेअर रेस, पिठ्ठू, सितोलिया, चम्‍मच दौड़, नीबू दौड़, क्रिकेट मैच आदि तथा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्‍य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्‍थानीय स्‍तर पर तय अन्‍य कार्यक्रम किये जाते हैं।

हर वर्ग के लिए हैं यह उत्सव

आनंद उत्‍सव का आयोजन इस तरह से किया जाता है, कि समारोह की गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों महिला-पुरूष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्‍यांग आदि शामिल हो सके। इस कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरूषों, दिव्‍यांगों एवं बुजुर्गों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये आनंद उत्‍सव के कार्यक्रमों में उनके अनुकूल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button