प्रदेश
प्राचीन मढिया मंदिर में देर रात हुई चोरी,चांदी के पांच मुकुट सहित 10छत्र हुए चोरी

शहपुरा।नगर के वार्ड क्रमांक 14 में तालाब किनारे स्थित प्राचीन मढिया मंदिर में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया,मिली जानकारी अनुसार चोरों द्वारा मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं के ऊपर चढ़े चांदी के दस छत्र एवम 5मुकुट जिनका वजन करीब एक किलो ग्राम होगा चोरी कर ली गई,जानकारी अनुसार चोरों ने चोरी करने के पूर्व मंदिर के पुजारी का कमरा बाहर से बंद कर दिया एवम मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया बरहाल सुबह घटना का पता चलने पर स्थानीय पुलिस अमले ने मंदिर पहुंच मामले की जानकारी जुटा जांच कर रही है।
