मंत्री कुलस्ते ने पेसा साक्षरता कार्यक्रम में सरपंचों,सचिव सहित जीआरएस की कम उपस्थित के बाद सीईओ की लगाई क्लास…

शहपुरा।मानिकपुर में पेसा साक्षरता कार्यक्रम में सरपंचों,सचिव सहित रोजगार सहायक की कम अनुपस्थिति के बाद उपस्थित सीईओ शहपुरा की मंच से ही क्लास लगाते हुए मंत्री कुलस्ते ने प्रभारी जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि जो भी अनुपस्थित है उनका एक दिन का वेतन काटकर मुझे अवगत करावे।वही आगे संबोधित करते हुए उन्होंने पेसा एक्ट के बारे में उपस्थित जन को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत शहपुरा के अनेकों ग्राम पंचायतो के सरपंच / सचिव / ग्राम रोजगार सहायक / पेसा मोबलाईजर एवं ग्राम सभा अध्यक्ष सम्मलित हुए। उक्त साक्षरता कैम्प में पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, अजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय वन विभाग एवं अन्य खण्ड स्तरीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी अपनी विभागीय योजनाओ के प्रसार एवं हितलाभ हेतु स्टाल लगाए गए।कार्यक्रम में शहपुरा विकासखण्ड के सरपंच, पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक, पेसा मोबलाईजर, ग्राम सभा अध्यक्ष सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया,ज्ञानदीप त्रिपाठी,डॉक्टर सीएस भवेदी,कमल अग्रवाल,पंकज तेकाम,आशीष वैश्य,घनश्याम कच्छवाहा,जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों,जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल सहित अन्य की उपस्थित रही।