प्रदेश
विकास यात्रा की तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने शहपुरा में ली बैठक

शहपुरा।कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत शहपुरा में विकास यात्रा को लेकर जन अभियान परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, मोबिलाइजर्स एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जन अभियान परिषद के सीईओ जिला पंचायत श्रीमती काजल जावला, जिला समन्वयक श्री भुवन सिंह गेहलोत, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री शिवम सिंन्हा, सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा श्री राजीव तिवारी, विकासखंड समन्वयक डॉ. नीलेश्वरी वैश्य सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।