प्रदेश

कलेक्टर की मनमानी के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा

डिंडोरी।शनिवार को जिले के समस्त पत्रकारों ने एकजुट हो डिंडोरी एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंप आरोप लगाया है कि शुक्रवार दिनांक 20 जनवरी के दिन कार्यालय कलेक्टर के सभागार में कलेक्टर डिण्डौरी विकास मिश्रा द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित पत्रकारों के सामने अमर्यादित भाषाशैली का प्रयोग किया गया व हिदायत दी की राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह का शुभकामना संदेश कोई भी जिले का अधिकारी कर्मचारी नहीं देगा। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में यह भी कहा की सरकारी कार्यक्रम में पत्रकारों को आने की आवश्यकता नहीं है, आपकों बुलाता कौन है? कलेक्टर के इस तुगलकी फरमान से क्षुब्द होकर जिले के सभी पत्रकारों ने बैठक लेकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि वह शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित प्रशासनिक खबरों व राजनैतिक दल भाजपा की खबरों का बहिष्कार करेंगे ।ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि मामले को संज्ञान में लेते हुये उचित कार्यवाही की जाये।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button