प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर.. न तो निकलेगी प्रभात फेरी और न ही स्टेडियम में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहपुरा। नगर की पुरानी परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नगर मैं उत्साह के साथ निकाली जाती थी साथ ही बच्चों की उपस्थिति में गांधी चौंक मैं तय जनप्रतिनिधि के द्वारा ध्वजारोहण सहित नगर के वीरागाना दुर्गावती स्टेडियम मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ करते थे उपरोक्त कार्यक्रमों के लिए बकायदा अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों सहित नगर के विशिष्ट जनों की 26 जनवरी के पूर्व बैठक भी हुआ करती थी जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो जाती थी परंतु सोशल मीडिया में वायरल पत्र के तहत जानकारी मिली की इस बार स्थानीय अधिकारियों ने खुद ही बैठक कर निर्णय ले लिया की न तो 26 जनवरी को प्रभात फेरी निकलेगी और न ही स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे,प्रशासन के इस निर्णय से नगर की टूटती परपरा को देख स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है वही स्कूली बच्चे भी मायूस है।मामले में प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु उनसे संपर्क नही हो सका।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button